Religionअन्यछत्तीसगढ़धर्म अध्यात्म
भोरमदेव में गूंजा हर-हर महादेव, बृजमोहन अग्रवाल ने किया बाबा का रुद्राभिषेक…
सावन सोमवार पर ऐतिहासिक मंदिर पहुंचकर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

कवर्धा। सावन के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगल कामना की।
इस दौरान भोरमदेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश में खुशहाली, शांति और निरंतर विकास की प्रार्थना की। सावन सोमवार के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com




