careerchhattisgarhकैरियरछत्तीसगढ़दुर्गरोजगार

दुर्ग साइंस कॉलेज के 6 छात्रों का वेदांता बालको में चयन, 25 अभ्यर्थियों को मिला प्लेसमेंट…

कैंपस चयन में 150 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए हुआ चयन

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्लेसमेंट सेल द्वारा वेदांता एल्युमीनियम, बालको, कोरबा में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी/एम-8 ग्रेड में प्लेसमेंट के लिए कैंपस चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। 15 जुलाई 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से एमएससी भौतिकी एवं रसायन विषय के उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

150 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन

कैंपस चयन प्रक्रिया में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय, राजनांदगांव, शासकीय ई.आर.आर. विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर, शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा, कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा और दुर्ग के शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के करीब 150 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया।

दुर्ग साइंस कॉलेज के 6 छात्रों का वेदांता बालको में चयन, 25 अभ्यर्थियों को मिला प्लेसमेंट...

प्रथम चरण में 106 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इसके बाद दूसरे चरण में साक्षात्कार आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

दुर्ग कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

चयनित विद्यार्थियों में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के रसायन विभाग से अदिति यादव, भूमिका देवांगन, उपासना सिंह गौतम और सुजाता नाथ का चयन हुआ।

दुर्ग साइंस कॉलेज के 6 छात्रों का वेदांता बालको में चयन, 25 अभ्यर्थियों को मिला प्लेसमेंट...

वहीं भौतिकी विभाग से ऐश्वर्या और नम्रता ने भी चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। इस प्रकार महाविद्यालय के कुल 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना लक्ष्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी है।

प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. पद्मावती ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों को भी कैंपस में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

आयोजन के दौरान महाविद्यालय का स्टाफ और प्लेसमेंट सेल के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button