छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में चार कार्मिकों के नवाचार, दक्षता और समर्पण को मिली विशेष पहचान…

उत्कृष्ट कर्मठता को मिला शिरोमणि सम्मान

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले चार कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिरोमणि पुरस्कार योजना का उद्देश्य कार्यक्षेत्र में नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक लक्ष्यों की पूर्ति और सुरक्षा मानकों के अनुरूप उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके प्रयासों को पहचान प्रदान करना है।

समारोह में जूनियर इंजीनियर प्रकाश चन्द्र पटेल, जूनियर इंजीनियर एसोसिएट लक्ष्मीकांत प्रसाद, इंजीनियर एसोसिएट राजेश शर्मा और जूनियर इंजीनियर एसोसिएट श्याम लाल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम) टी. दस्तीदार ने चयनित कर्मियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा-पत्र तथा मिठाई के कूपन भी दिए गए। दस्तीदार ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी कर्मठता, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में महाप्रबंधक एन. के. खरे, आर. के. राजधर, अरविन्द टंडन, प्रशांत खोंड, एम. के. साहू, दुर्जती सिन्हा तथा उप महाप्रबंधक सुनील कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों ने कहा कि शिरोमणि पुरस्कार ने उनके मनोबल को बढ़ाया है और कार्यक्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने इस सम्मान के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुराधा साहा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) इतवारी राम चेलक, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी जसबीर सिंह, राजेश बाबू एवं भुवन लाल साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button