ऑपरेशन विश्वास” के तहत तीन शिक्षण संस्थानों में यातायात जागरूकता अभियान…

दुर्ग यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नाबालिग वाहन चालकों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संचालित *”ऑपरेशन विश्वास”* के अंतर्गत आज दिनांक को शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी, नारायणा स्कूल बोरसी एवं निर्मला रानी पब्लिक स्कूल खुर्सीपार में व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात अनुशासन का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का पालन करना है।
अपील :-
यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें। बच्चों की सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें केवल वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन संचालन की अनुमति दें।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान एवं नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी एवं अनुशासन की भावना विकसित करना है।




