I.P. मिश्रा के जन्मदिन पर खास मुलाकात, इंद्रजीत सिंह छोटू ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

भिलाई। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने श्री गंगाजली सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शंकराचार्य ग्रुप के डायरेक्टर आई.पी. मिश्रा को उनके जन्मदिन के अवसर पर मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पुष्पगुच्छ भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई
शंकराचार्य ग्रुप के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद आई.पी. मिश्रा के जन्मदिवस के अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने उनसे स्नेहिल मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सर्व समाज कल्याण समिति और ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति तथा भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने आई.पी. मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस दौरान मौजूद सदस्यों ने शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।




