छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म को लेकर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला आज…

दुर्ग – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की इकदिवस की कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में दिनांक 24 सितंबर दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया है।

जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजित कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि अपेक्षित बैठक की श्रेणी इस प्रकार है।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य भाजपा (जिले में निवासरत), सांसदगण एवं विधायकगण निगम/आयोग/मंडल,अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,जिला भाजपा पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष + महामंत्री, समस्त प्रकोष्ठों के जिला संयोजक,जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, निगम के महापौर, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम सभापति, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदगण,आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला एवं मंडल टोली,

नेक्स्ट जेन GST रिफार्म कार्यक्रम जिला टीम/मंडल टीमअपेक्षित श्रेणी के समस्त कार्यकर्ता बंधुओ/बहनों कार्यशाला की निर्धारित समय अवधि पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button