रोजगार

IBPS Clerk Vacancy 2026 : आईबीपीएस क्लर्क के लिए शुरू हो गया आवेदन, 11,403 पदों पर निकली भर्ती…

IBPS Clerk Vacancy 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी चाहने वालों के लिए बेहतरीन अवसर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (CRP CSA-XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त को शुरू कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है.

नोटिफिकेशन के अनुसार, देश के सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों में 11,403 क्लर्क की वैकेंसी है. इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट शामिल हैं.

कौन कर सता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा- इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 20 से 28 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.

IBPS Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है-

  • जनरल, EWS और ओबीसी- 850 रुपये
  • एससी, एसटी और दिव्यांग- 175 रुपये

IBPS Clerk Recruitment 2026: इन बैंकों में होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल पब्लिक सेक्टर बैंक इस प्रकार हैं-

  1. बैंक ऑफ़ इंडिया
  2. सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
  3. पंजाब नेशनल बैंक
  4. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
  5. बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
  6. इंडियन बैंक
  7. पंजाब एंड सिंध बैंक
  8. बैंक ऑफ़ बड़ौदा
  9. केनरा बैंक
  10. इंडियन ओवरसीज़ बैंक
  11. UCO बैंक

आईबीपीएस क्लर्क की सैलरी और भत्ते

आईबीपीएस क्लर्क (CRP CSA-XVI) भर्ती 2026 (अब कस्टमर सर्विस एसोसिएट – CSA कहा जाता है) में वेतन संरचना इस प्रकार है-

बेसिक पे: ₹24,050 प्रति माह

पे स्केल: ₹24,050 – 1,340/3 – 28,070 – 1,650/3 – 33,020 – 2,000/4 – 41,020 – 2,340/7 – 57,400 – 4,400/1 – 61,800 – 2,680/1 – ₹64,480

भत्ते (DA, HRA, Special Allowance, Transport Allowance आदि) जोड़ने के बाद:

इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹39,000–₹43,000 प्रति माह (पोस्टिंग शहर और बैंक के अनुसार अलग हो सकती है).

इसके अलावा कर्मचारियों को सामान्यतः ये लाभ भी मिलते हैं-

महंगाई भत्ता (DA)
मकान किराया भत्ता (HRA)
स्पेशल अलाउंस
मेडिकल सुविधाएं
लीव ट्रैवल और अन्य बैंक सुविधाएं (बैंक के नियमों के अनुसार)

कब होगी प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा?

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. मेन्स परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button