दुर्ग

तीन दिवसीय कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन…

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, भिलाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का आयोजन प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मकारों के व्यक्तित्व, व्यवहार एवं कार्यकुशलता का सर्वांगीण विकास करना था।

तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्वभाव दोषों की पहचान एवं सुधार, प्रभावी संवाद कौशल (Communication Skills), सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, अनुशासन, टीम भावना, ग्राहक से बेहतर व्यवहार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मकारों ने अपने अनुभव साझा किए तथा स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को जीवन एवं कार्यक्षेत्र दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में कमल बिस्वाल, गौरव मोंगिया,  विकास जायसवाल, श्रीमती टीना सातपुते एवं शंकर सचदेव ने अपने अनुभव एवं ज्ञान से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। सभी प्रशिक्षकों ने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों को सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया।

समापन अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि “किसी भी संस्थान की सफलता उसके कर्मकारों के व्यक्तित्व, संस्कार और कार्यशैली पर निर्भर करती है। ऐसे प्रशिक्षण कर्मकारों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का निर्माण करते हैं।”
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने समापन अवसर पर कहा कि कर्मकार का आचार ,व्यवहार ही प्रतिष्ठान के उत्तम भविष्य कारक होगा।भविष्य में भी 30 जुलाई से 1 अगस्त को द्वितीय बैच प्राम्भ होगा।उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ,तीनो दिन उपस्थित प्रशिक्षको को सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। मंच संचालन सुनील मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जे पी गुप्ता(उद्योग चेम्बर अध्यक्ष),सरोजनी पाणिग्रही, मधुरी पाराशर, निरंकार सिंह,मनोहर कृष्णानी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button