भिलाई

विधायक ललित चंद्राकर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना “मन की बात”

स्टेशन मरोदा । यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “मन की बात” को आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन मरोदा के बी.आर.पी. कॉलोनी वार्ड 16, बूथ क्रमांक 227 में सुना।
और कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि अर्पित किया

इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा कि *”प्रधानमंत्री का प्रतिमाह ‘मन की बात’ कार्यक्रम हम सभी के लिए केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह आत्मचिंतन, प्रेरणा एवं नवचेतना का अनुपम स्रोत है। यह कार्यक्रम राष्ट्रजीवन के विविध आयामों से हमें परिचित कराते हुए ज्ञानवर्धन, सद्भावना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का संवर्धन करता है, जिससे प्रत्येक श्रोता कुछ नवीन सीखने और आत्मसात करने का अवसर प्राप्त करता है।”*

आगे उन्होंने कहा *”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। लगातार पिछले कई महीनों से प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का उल्लेख कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम तथा मल्हार में मिले ताम्रपट का जिक्र किया गया।”*

श्री चंद्राकर ने कहा *”आज ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत उन्होंने कोरबा का उल्लेख किया। इसके लिए हम प्रधानमंत्री के बहुत-बहुत आभारी हैं। उन्होंने आज आह्वान किया कि आने वाले गणेश पूजन में हम सभी लोग प्रदेश और अपने गांव की मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना एवं पूजा करें तथा स्वदेशी को अपनाएं। यह स्वदेशी अपनाने का संकल्प ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है।”*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल उपाध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी नवीन ममता सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष राजूराम, इंदु साहू, संतोष कुशवाहा, रोहित साहू, दिलीप सोनी, यशवंत कुमार, विक्की नायक, दुबे दास साहू, सुशीला साहू, लीला साहू, राधा साहू, सोनिया मंडावी, दानेश्वरी मंडावी, पुष्पांजलि महाराणा, पुष्पा, सस्मिता महाराणा, टिकेश्वरी, सरिता, पार्वती, सुमन पाल, लीला ठाकुर एवं केजई बाई देवांगन उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button