अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही ज़ारी, दो थाना क्षेत्रों से 04 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रानीतराई एवं थाना धमधा पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना रानीतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अशोगा-जरवाय रोड पर एक सफेद रंग की सुमो गोल्ड वाहन क्रमांक CG 19 C 0997 में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में रखे एक सफेद झोले से 34 पौवा देशी सवा शेरा शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा अवैध शराब परिवहन करना स्वीकार करने पर उनके विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इसी प्रकार थाना धमधा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कुकुर चब्बा मंदिर रोड, बरगद पेड़ के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 33 पौवा शेरा देशी मसाला शराब (5.940 बल्क लीटर) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिना वैधानिक अनुमति देशी शराब का परिवहन एवं विक्रय किया जा रहा था।
घटनास्थल :
1. ग्राम अशोगा-जरवाय रोड, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
2. कुकुर चब्बा मंदिर रोड, बरगद पेड़ के पास, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. धर्मेंद्र साहू, उम्र 40 वर्ष।
2. धनेश्वर यादव, उम्र 45 वर्ष।
3. उगेश साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मडेली, चौकी बीरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी।
4. रामकुमार डहरिया, उम्र 57 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सतनामी पारा, धमधा, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. एक सुमो गोल्ड वाहन क्रमांक CG 19 C 0997, अनुमानित कीमत ₹2,00,000।
2. 34 पौवा देशी सवा शेरा शराब, कीमत ₹3,400।
3. 33 पौवा देशी मसाला शराब (5.940 बल्क लीटर), कीमत ₹3,300।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना रानीतराई एवं थाना धमधा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की जप्ती में सराहनीय भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112/पुलिस कंट्रोल रूम को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




