
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CG Vyapam) ने वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार साल की पहली परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी, जबकि दिसंबर में भी विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन प्रस्तावित है।
इस शेड्यूल में समूह-आधारित भर्ती परीक्षाओं के साथ PPT, Pre-B.Ed., PET, Pre-M.Sc. Nursing, Pre-B.Sc. Nursing, PAT/PVPT, TET और SET जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाएं शामिल हैं।
2027 में कब-कब होंगी परीक्षाएं?
| क्र. | परीक्षा दिनांक | परीक्षा का नाम |
|---|---|---|
| 1 | 10 जनवरी 2027 | समूह 02 – उप समूह 02 |
| 2 | 14 मार्च 2027 | समूह 01 |
| 3 | 04 अप्रैल 2027 | समूह 06 – उप समूह 02 |
| 4 | 18 अप्रैल 2027 | समूह 03 – उप समूह 03 |
| 5 | 02 मई 2027 | पी.पी.टी. |
| 6 | 02 मई 2027 | प्री.बी.एड. |
| 7 | 09 मई 2027 | पी.ई.टी. |
| 8 | 09 मई 2027 | प्री. एम.एस.सी. नर्सिंग |
| 9 | 23 मई 2027 | पी.पी.एच.टी. |
| 10 | 23 मई 2027 | प्री. पोस्ट बेसिक नर्सिंग |
| 11 | 30 मई 2027 | प्री. डी.एल.एड. |
| 12 | 06 जून 2027 | प्री. एम.सी.ए. |
| 13 | 06 जून 2027 | प्री. बी.एस.सी. नर्सिंग |
| 14 | 13 जून 2027 | पी.ए.टी. / पी.व्ही.पी.टी. |
| 15 | 11 जुलाई 2027 | समूह 02 – उप समूह 03 |
| 16 | 25 जुलाई 2027 | समूह 05 |
| 17 | 29 अगस्त 2027 | समूह 06 – उप समूह 01 |
| 18 | 19 सितम्बर 2027 | आरक्षित |
| 19 | 26 सितम्बर 2027 | टी.ई.टी. |
| 20 | 03 अक्टूबर 2027 | सेट |
| 21 | 17 अक्टूबर 2027 | समूह 02 – उप समूह 01 |
| 22 | 21 नवम्बर 2027 | समूह 07 |
| 23 | 28 नवम्बर 2027 | आरक्षित |
| 24 | 12 दिसंबर 2027 | समूह 04 |
| 25 | 19 दिसंबर 2027 | आरक्षित |
मई-जून में प्रवेश परीक्षाओं की भरमार
कैलेंडर के अनुसार मई और जून 2027 में प्रवेश परीक्षाओं का सिलसिला तेज रहेगा। 2 मई को PPT और Pre-B.Ed., 9 मई को PET एवं Pre-M.Sc. Nursing, 23 मई को PPHT एवं Pre-Post Basic Nursing और 30 मई को Pre-D.El.Ed. प्रस्तावित है।
इसके बाद जून में Pre-MCA, Pre-B.Sc. Nursing और PAT/PVPT सहित महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
भर्ती परीक्षाओं के लिए भी तय हुई तारीखें
CG Vyapam के 2027 कैलेंडर में विभिन्न समूहों के लिए भर्ती परीक्षाओं की तारीखें भी निर्धारित की गई हैं। इनमें समूह 01, समूह 02 के अलग-अलग उप समूह, समूह 03, समूह 04, समूह 05, समूह 06 और समूह 07 शामिल हैं।
वहीं 26 सितंबर को TET और 3 अक्टूबर 2027 को SET आयोजित करने का कार्यक्रम रखा गया है।
महत्वपूर्ण नोट
यह परीक्षा कैलेंडर अभ्यर्थियों को वर्षभर की तैयारी की रूपरेखा बनाने में मदद करेगा। परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन की शुरुआत, पात्रता, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क, परीक्षा केंद्र और अन्य विस्तृत नियम संबंधित विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com/




