दुर्ग

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी मसाला शराब जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 01.07.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली नगर, भिलाई-03 मैदान स्थित खंडहर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम सुरेश बारिक, उम्र 36 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, लोधीपारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया।

आरोपी के कब्जे में रखे कपड़े के थैले की तलाशी लेने पर उसमें 30 नग पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमती 3,000 रुपये बरामद हुई। शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, किन्तु आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिना वैध अनुमति के अवैध शराब का विक्रय करना।

घटनास्थल :

बिजली नगर, भिलाई-03 मैदान स्थित खंडहर के पास, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. सुरेश बारिक, उम्र 36 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, लोधीपारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 30 नग पौवा देशी मसाला शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर)
2. कीमती लगभग 3,000 रुपये

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ अथवा अन्य किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button