12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम प्रतिवेदन

‘स्वसथ्य आयु के लिए योग’ को ध्यान में रखते हुए 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उल्लासमय एवं गरिमापूर्ण आयोजन डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई -3 के प्रांगण में प्राचार्य डॉ अश्विनी महाजन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभ्यास क्रम का आयोजन एनसीसी सिनीयर अंडर ऑफिसर अन्नु बेहरा द्वारा करवाया गया।
योग अभ्यास पश्चात प्राचार्य डॉ अश्विनी महाजन ने अपने संदेश में सभी को शुभकामनाएं देते हुए हुए भारत में प्राचीन काल से चली आ रही योग के ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग के शाखाओं, योग के आसनों, सुक्ष्म क्रियाओं, ध्यान के लाभों पर विस्तार से एवं वैज्ञानिक तरीके से जानकारी दिया।
प्राध्यापक भारती सेठी ने एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं को 12वें योग दिवस पर स्वस्थ जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आपाधापी एवं तनाव भरी जिंदगी में योग अभ्यास से किसी साइड इफेक्ट के बिना हम अनेक बीमारियों का प्राकृतिक उपचार भी कर सकते हैं और आने वाली बीमारियों से दूर भी रह सकते हैं । योग प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर और रोग प्रतिरोधक क्षमता के टीका का काम करती है।
प्राध्यापक डॉ शीला विजय ने कहा कि प्राचीन भारत के दार्शनिक पतंजलि ने योग-सूत्र विश्व को दिया तो माननीय प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से पूरे विश्व में 2014 से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता एवं लोकप्रिय बना दिया। यह पृथ्वी किसी एक व्यक्ति एक राष्ट्र की नहीं है, बल्कि सभी की है और इस पर रहने वाले सभी व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग चाहे वह अमीर हो, गरीब हो, किसी भी धर्म, जाति, राष्ट्र, लिंग का हो योग एक निशुल्क एवं समान स्वस्थ्य समाज का निर्माण करता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ भारती सेठी, डॉ शीला विजय, सहायक प्राध्यापक डॉ अल्पना दुबे, डॉ मनीष कालरा, डॉ दिप्ती बघेल, क्रीड़ा अधिकारी डॉ रमेश त्रिपाठी, पुस्तकालयाध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीमती मंजू दांडेकर, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी दिनेश देवांगन, 18 एसडब्लु,13 एसडी कुल 31 एनसीसी कैडेट्स, 15 एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के 28 केडेट्स द्वारा विभिन्न ऑनलाइन योग प्लेटफार्म -नमस्ते योगा, वाय ब्रेक, माय भारत, माय गवर्नमेंट, योग आयुष और आरोग्य सेतु पर ऑनलाइन पंजीयन करवा कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




