दुर्ग

ईदगाह परिसर की दीवारों के रंग-रोगन को लेकर हुए विवाद में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 14.06.2026 को मोहर्रम पर्व के दौरान ईदगाह परिसर की दीवारों के रंग-रोगन संबंधी कार्य हेतु लाल मैदान, सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित बैठक के दौरान आपसी विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी पर हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला किया गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 323/2026 धारा 109(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

ईदगाह परिसर की दीवारों की पुताई एवं रंग-रोगन को लेकर उत्पन्न विवाद।

▪️ घटनास्थल :

लाल मैदान, सेक्टर-06, भिलाई नगर।

▪️ आरोपी का नाम :

1. वसीम परवेज उर्फ राजा, उम्र 41 वर्ष, निवासी सेक्टर-06, भिलाई नगर।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस की विवेचना टीम एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक माध्यम से करें। कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button