कांकेर में दुर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सब-जूनियर बालक टीम बनी चैंपियन…
वान्या राव ने बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का मान

दुर्ग। कांकेर में आयोजित 24वीं सब-जूनियर बालक-बालिका एवं अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सब-जूनियर बालक वर्ग में दुर्ग जिले की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका वर्ग में वान्या राव को बेस्ट लिफ्टर के सम्मान से नवाजा गया।

इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले से सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी तकनीक, ताकत और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की ओर से तनुजा बांधे, शिवानी निषाद, मौसमी निर्मलकर, गूंजा सिन्हा, दिव्या, प्रियंका, रेशम साहू, रोशनी, रितिक, प्रियांशु साहू और षष्ठधीश कौशिक सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम के प्रदर्शन ने जिले में भारोत्तोलन खेल की बढ़ती लोकप्रियता और नई प्रतिभाओं की मौजूदगी को भी सामने रखा।
खिलाड़ियों को कोच आदित्य सिन्हा (NIS Certificate Coach), ललित साहू और पोषण लाल पटेल ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया। प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में कोमल सोनी, सुमित सिन्हा और टोमन साहू ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं नवहिनद कीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति पाटन के संरक्षक दुर्ग सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह खुराना, उपाध्यक्ष ललित साहू, सचिव छबि राम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक, जिला ओलंपिक संघ के सह-सचिव पोखन लाल साहू, बालाराम साहू, जयंत वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा संघ संतोष यादव, संजय निषाद और पूनमचंद निषाद सहित संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं ऑफिशियल को बधाई दी।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्ग जिले में भारोत्तोलन के प्रति खिलाड़ियों की बढ़ती रुचि, निरंतर अभ्यास और प्रतिभा का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला है। बालक टीम की जीत और वान्या राव का बेस्ट लिफ्टर सम्मान जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.




