ajab-gajabbhilai-steel-plantBlogchhattisgarheducationknowledgeअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

ओजोन परत की सुरक्षा से ‘बियॉन्ड कार्बन’ तक, BSP में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम…

जल पुनर्चक्रण, ऊर्जा दक्षता और जैव विविधता पर फोकस, अधिकारियों ने सतत इस्पात उत्पादन की बताई जरूरत

भिलाई। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), मुख्य महाप्रबंधकों समेत संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों और समुदाय के बीच ओजोन परत के संरक्षण तथा पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

ओजोन परत की सुरक्षा से ‘बियॉन्ड कार्बन’ तक, BSP में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम...

कार्यक्रम में ओजोन परत के क्षरण से जुड़ी पर्यावरणीय चुनौती और इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने वैज्ञानिक प्रयासों, प्रभावी नीतियों, औद्योगिक सहभागिता और सामाजिक भागीदारी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी बताया।

पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया

निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग या कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं है। संगठन के प्रत्येक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने दैनिक कार्यप्रणाली में सतत विकास की अवधारणा को शामिल करने के साथ पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर प्रयास और नवाचार पर जोर दिया।

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने उत्पादन एवं परिचालन दक्षता के साथ पर्यावरणीय प्रदर्शन पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने संसाधन दक्षता, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, अपशिष्टों के उपयोग और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी को सतत इस्पात उत्पादन के महत्वपूर्ण पहलू बताया।

ओजोन क्षरण का वैज्ञानिक पक्ष भी समझाया

महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) के. प्रवीण ने ओजोन परत के क्षरण के वैज्ञानिक पहलुओं और इसके इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने ओजोन छिद्र की खोज, ओजोन सांद्रता के मापन तथा मानव स्वास्थ्य, कृषि और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके प्रभावों को विस्तार से समझाया।

उन्होंने वियना कन्वेंशन, मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल और किगाली संशोधन के माध्यम से किए गए वैश्विक संरक्षण प्रयासों का भी उल्लेख किया।

जल से लेकर ऊर्जा तक पर्यावरण प्रबंधन पर जोर

कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी गई। इनमें जल संरक्षण और पुनर्चक्रण, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी, अपशिष्ट एवं संसाधन प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल है।

उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग, ठोस अपशिष्ट एवं सह-उत्पादों के अधिकतम उपयोग, ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा तथा प्रक्रिया गैसों की रिकवरी और उपयोग पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही वायु एवं जल प्रदूषण की निरंतर निगरानी भी की जा रही है।

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को बताया अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उदाहरण

कार्यक्रम में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय सहयोग के महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि इसके तहत 198 पक्षकार देशों की सहभागिता रही है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले लगभग 99 प्रतिशत पदार्थों को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने की दिशा में प्रगति हुई है।

टाउनशिप में पोस्टर-बैनर से दिया जागरूकता संदेश

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर संयंत्र और टाउनशिप के विभिन्न स्थानों पर ओजोन परत के संरक्षण एवं दिवस की महत्ता से संबंधित पोस्टर और बैनर भी लगाए गए। इनके माध्यम से व्यक्तिगत और संगठनात्मक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।

संयंत्र परिसर में हरित क्षेत्र के विकास और जैव विविधता संरक्षण को लेकर भी लगातार पहल की जा रही है। BSP के ये प्रयास पर्यावरण प्रबंधन के समग्र दृष्टिकोण और ‘बियॉन्ड कार्बन’ की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button