अन्‍यअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

हाथ मे चाकु लेकर आमजनो एवं राहगिरो को डराने धमकाने वाले आदतन अपराधी सचिन उर्फ जहर को पकड़ने मे पुलिस को मिली सफलता

दुर्ग – दिनांक 30.05.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शांति नगर दशहरा मैदान गेट के पास एक व्यक्ति अपने हाथ मे धारदार बटन चाकु रखकर आमजनो एवं राहगिरों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस टीम के पहुचने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम एस.सचिन उर्फ जहर पिता पिता एस. शिवकुमार उम्र 24 वर्ष साकिन घासीदास नगर अटल आवास जामुल का निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार बटन चाकु बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी सचिन उर्फ जहर के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अप0क्र0- 202/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

01 अप0क्र0-

202/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एस.सचिन उर्फ जहर पिता पिता एस. शिवकुमार उम्र 24 वर्ष साकिन घासीदास नगर अटल आवास जामुल

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button