भिलाई

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आया समाज, कोहका तालाब में चला स्वच्छता अभियान…

सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के प्रमुख उद्देश्यों में से एक पर्यावरण संरक्षण के तहत समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में आर्यनगर कोहका तालाब में सफाई अभियान चलाया गया, आने वाले बरसात के मौसम में जल संरक्षण को लेकर तालाबों में चलाया जायेगा विशेष अभियान l

तालाब स्वच्छता अभियान के तहत आर्य नगर कोहका तालाब में आज सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई,स्वच्छता ही सेवा समिति भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ स्वच्छता अभियान टीम एवं स्थानीय क्षेत्र वासियों के संयुक्त प्रयासों से आज स्वच्छता अभियान चलाया गया l

इस अवसर पर विशेष रूप से सर्व समाज कल्याण समिति एवं यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, स्वच्छता ही सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू जी, भिलाई नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू जी एवं बड़ी संख्या में सर्व समाज कल्याण समिति के व यूथ सिख सेवा समिति, के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे l

मुख्य रूप से मलकित सिँह जी, श्री जोगा राव जी, शाहनवाज़ कुरैशी जी, डॉ हरजीन्दर सिंह जी, राम हिंदरिया जी, रंजीत सिंह जी, सुनील यादव जी, वाजिद अंसारी जी, वी पी सारथी जी, गुरप्रीत जी, ललित साहू जी, आकाश यादव जी, आकाश यादव जी, सन्नी सिंह जी, व अन्य साथियों की गरिमामयी उपस्तिथि रही l

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button