chhattisgarhछत्तीसगढ़रायपुर

अमर शहीद आकाश राव गिरेपूंजे का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/ रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल कोंटा (सुकमा) में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “शहीद आकाश राव गिरेपूंजे जी ने अपनी वर्दी, अपने प्रोफेशन और अपने कर्तव्यों के साथ सच्चा न्याय किया है। वे हमें यह सिखा कर चले गए कि हमारे लिए सबसे पहले देश है, फिर परिवार है और अंत में हम स्वयं हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।” श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीना और मरना सीखेगी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने शहीद आकाश जी की धर्मपत्नी, बच्चों और माता जी सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और उन्हें शोक सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि भले ही इस वीर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है, लेकिन वे स्वयं को अकेला न समझें। हम सब इस बहादुर परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

श्री अग्रवाल ने महाराष्ट्रीयन तेली समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, अमर गिदवानी, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से शहीद वीर सपूत को याद किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button