chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में शिक्षा सहायता पहल: अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रदान की आर्थिक मदद…

भिलाई/ सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई एवं यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू द्वारा लगातार समितियों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील पहल करते हुए जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। समिति द्वारा विशेष रूप से उन परिवारों को सहयोग दिया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, अस्वस्थता एवं पारिवारिक संकटों से जूझ रहे हैं अथवा जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति में पहुंच गई है।

इसी क्रम में समिति द्वारा विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को बच्चों की शिक्षा जारी रखने हेतु क्रमशः ₹11,800, ₹7,000, ₹8,000, ₹4,000 एवं ₹10,000 की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण रुकनी नहीं चाहिए।

समितियां आगे भी जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस दौरान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button