
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 21.05.2026 को थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनोरा शमशान घाट के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान 03 व्यक्तियों को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया, जबकि सट्टा लिखवाने वाले कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, डॉट पेन एवं नगदी रकम जप्त किया गया।
मामले में थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 291/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
ग्राम धनोरा शमशान घाट के पास, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सलमान रजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी रूआबांधा आजाद चौक, थाना भिलाई नगर।
2. असलम खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी रूआबांधा मस्जिद के पास, थाना भिलाई नगर।
3. आयुष शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी रूआबांधा यादव चौक के पास, थाना भिलाई नगर।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 10 नग सट्टा पट्टी।
2. 03 नग मोबाइल फोन।
3. 03 नग डॉट पेन।
4. नगदी रकम 2020/- रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टा, जुआ अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




