
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 21.05.2026 को थाना जामगांव आर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोरवाय निवासी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AQ 3475 में अवैध रूप से शराब रखकर बेल्हारी से बोरवाय की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम औरी नहर नाली पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।
तलाशी दौरान मोटरसाइकिल की सामने टंकी में रखी लाल रंग की प्लास्टिक बोरी से 30 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के कब्जे से शराब एवं प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल कीमती लगभग 36,000 रुपये जप्त किया गया।
मामले में थाना जामगांव आर के अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️घटना का कारण :
अवैध रूप से शराब का परिवहन करना।
▪️घटनास्थल :
ग्राम औरी नहर नाली पुलिया के पास, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. संतोष जांगड़े, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बोरवाय, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग।
▪️जप्त सामग्री :
1. 30 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब।
2. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AQ 3475।
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना जामगांव आर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




