अवैध गांजा पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो 710 ग्राम गांजा जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
थाना खुर्शीपार भिलाई क्षेत्रांतर्गत आईटीआई मैदान के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना खुर्शीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर रोका गया तथा पूछताछ एवं तलाशी कार्यवाही की गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10 किलो 710 ग्राम बरामद किया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1,480 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी यादव उर्फ देवार निवासी देवार पारा, मछली मार्केट खुर्शीपार, भिलाई जिला दुर्ग बताया।
आरोपी द्वारा गांजा बिक्री हेतु रखना स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल : आईटीआई मैदान के पास, खुर्शीपार, भिलाई जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण : 1. सन्नी यादव उर्फ देवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवार पारा मछली मार्केट, खुर्शीपार भिलाई, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10 किलो 710 ग्राम।
2. नगदी रकम 1,480 रुपये।
3. एक मोटर सायकल।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध नशे एवं मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



