धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 16.05.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो अलग-अलग स्थानों पर कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।
प्रथम प्रकरण में आरोपी लुकेश यादव को नयापारा तिराहा नदी रोड दुर्ग के पास एक लोहे का धारदार फरसा नुमा हथियार लहराते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से हथियार जप्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
द्वितीय प्रकरण में आरोपी आकीब अली को गंजपारा नदी रोड स्थित सिन्हा होटल के पास एक स्टील का धारदार बटनदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों में भय एवं आतंक उत्पन्न करना।
▪️ घटनास्थल :
1. नयापारा तिराहा, नदी रोड, दुर्ग
2. गंजपारा नदी रोड, सिन्हा होटल के पास, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. लुकेश यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06 बैगापारा बजरंग नगर, दुर्ग
2. आकीब अली, उम्र 18 वर्ष 06 माह, निवासी वार्ड क्रमांक 07 लुचकीपारा, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक लोहे का धारदार फरसा नुमा हथियार, कुल लंबाई 13.2 इंच, कीमती लगभग 200 रुपये
2. एक स्टील का धारदार बटनदार हथियार, कुल लंबाई लगभग 09.5 इंच, कीमती लगभग 200 रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा एवं आरक्षक प्रशांत पाटनकर की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




