chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो से ज्यादा गांजा, हथियार और मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 22.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नयापारा चौक दुर्ग के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक धारदार हथियार एवं एक मोबाइल फोन रखा मिला।

पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया गया। मौके पर कुल 2 किलो 176 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,08,800 रुपये, एक वन प्लस मोबाइल कीमती 1,000 रुपये एवं एक धारदार हथियार कीमती 500 रुपये जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 207/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर प्रकरण के अन्य आरोपी दिनेश ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु गांजा बिक्री एवं परिवहन करना।

▪️ घटनास्थल : नयापारा चौक, दुर्ग थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)

▪️ आरोपी का नाम :

1. उमेश यादव उर्फ दादू, उम्र 20 वर्ष, निवासी शिवपारा सात इमली पेड़ के पास, दुर्ग
2. दिनेश ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंडी मंदिर के पास शिवपारा, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 2 किलो 176 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,08,800 रुपये
2. एक वन प्लस मोबाइल कीमती 1,000 रुपये
3. एक धारदार हथियार कीमती 500 रुपये
कुल जुमला कीमती 1,10,300/- रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू से सउनि किरेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अलाउद्दीन शेख की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button