विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यकम आयोजित…

भिलाई/ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा 25 अप्रैल 2026 को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.एस.सी. नर्सिंग के 7वे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने ग्राम बेलौदी में पहुँचकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक स्वास्थ्य शिक्षा तथा नारे लगाकर ग्रामीणों (मनरेगा कर्मचारी) को मलेरिया की रोकधाम, बचाव के उपाय और इसके प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
इस पहल का उद्देश्य समुदाय को मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम का इस वर्ष का थीम था “मलेरिया को खत्म करने के लिए प्रेरित अब हम कर सकते है। अब हमें करना ही होगा इस कार्यक्रम में ग्राम बेलीदी के सचिव राजेन्द्र वर्मा सरपंच श्रीमती जावंतिन रोजगार सहायक श्रीमती सुनीता देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा किया गया इसे सफल बनाने में विभाग की एव.ओ.डी. प्रोफेसर बीना आर. थॉमस प्रोफेसर कोधी दिल्लीवार, श्रीमती जया सोनेकर, मुकेश साहू, श्रीमती शोभा श्रीमती आकांशा, मिस राजेश्वरी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सिंधु अनिल मेनन् प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक, उपप्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक मिश्रा ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए प्रेरित किया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




