सार्वजनिक स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी सुखदेव पाण्डेय निवासी मदर टेरेसा नगर कैम्प-01 भिलाई द्वारा दिनांक 01.01.2026 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.12.2025 को नेहरू नगर अटल प्रतिमा के पास से उसकी मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG-07-CL-4739 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर सूचना पर लक्ष्मी नगर सुपेला क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा संगठित होकर अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन गौठान के पास झाड़ियों से चोरी के 06 दोपहिया वाहन बरामद कर जप्त किए गए। प्रकरण में संगठित रूप से चोरी करना पाए जाने पर धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण : वाहन चोरी कर अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संगठित रूप से अपराध कारित किया जाना।
घटनास्थल : नेहरू नगर अटल प्रतिमा क्षेत्र, लक्ष्मी नगर सुपेला एवं भिलाई नगर रेलवे स्टेशन गौठान क्षेत्र।
आरोपी का नाम :
1. हर्ष साहू
2. गजानंद यादव
3. देवेन्द्र यादव
4. अजय पटेल
5. 01 विधि से संघर्षरत बालक
जप्त सामग्री :
1. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CL-4739
2. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-04-PX-6739
3. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-PD-6279
4. 02 नग बिना नंबर स्प्लेण्डर मोटर सायकल
5. एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-07-BA-4047
कुल 06 चोरी के वाहन जप्त।
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आरक्षक कमल साहू एवं संतोष निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित पार्क करें, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संगठित संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




