chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/  संक्षिप्त विवरण :

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में दिनांक 23.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जुनवानी चौक के पास एक थार वाहन चालक द्वारा अपने निजी वाहन में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो एवं बोर्ड लगाकर वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालक का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 281 BNS एवं धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ घटना का कारण : तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा अवैध रूप से पुलिस चिन्ह का उपयोग कर प्रभाव स्थापित करने का प्रयास

▪️ आरोपी का नाम- 1. थार वाहन चालक, समीर वर्मा ,उम्र 23 वर्ष, आर्य नगर कोहका ।

▪️ जप्त वाहन- वाहन क्रमांक cg 07 cp 8800, ब्लैक थार वाहन

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें एवं किसी भी प्रकार के अवैध कृत्य या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button