chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

अवैध सट्टा संचालित करते आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार, नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

थाना सुपेला पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मी मार्केट शंकर पारा गली, सुपेला में एक व्यक्ति अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लोगों से रुपए लेकर अंकों के आधार पर सट्टा खेला रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति सट्टा खिलाते हुए पाया गया, जबकि अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए।

आरोपी को मौके पर पकड़कर पूछताछ की गई तथा उसके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं नगदी बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 559/2026 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

▪️घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा संचालन

▪️घटनास्थल : लक्ष्मी मार्केट शंकर पारा गली, सुपेला

▪️आरोपी का नाम : 1. गोलू उर्फ सन्नी यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी ओशो पब्लिक स्कूल के पास, कांट्रेक्टर कॉलोनी, सुपेला, जिला दुर्ग

▪️जप्त सामग्री :

1. सट्टा पट्टी पर्ची
2. नगदी रकम 400 रुपए
3. डॉट पेन

▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक अजीत यादव एवं गंभीर जाट की सराहनीय भूमिका रही।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध सट्टा, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button