sportsखेल

IPL 2026: SRH की टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, रफ्तार से बरपाता है कहर…

Gerald Coetzee: आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक बड़ा झटका लगा, जब उनके तेज गेंदबाज डेविड पायने को चोट की वजह से बचे हुए मुकाबलों से बाहर होना पड़ा। अब हैदराबाद ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने डेविड पेन की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया है। कोएट्जी 2 करोड़ के प्राइस के साथ टीम में शामिल हुए हैं। कोएट्जी अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

MI और GT के लिए खेल चुके हैं गेराल्ड कोएट्जी

गेराल्ड कोएट्जी आईपीएल में दो टीमों के लिए खेल चुके हैं। उनका आईपीएल डेब्यू 2024 में हुआ था, मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को उस सीजन मौका दिया था। उस सीजन कोएट्जी ने 10 मैचों में 13 विकेट लेकर खूब तबाही मचाई थी। यही वजह है आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उनको अपनी टीम में शामिल किया।

जीटी ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपए की कीमत देकर खरीदा था। हालांकि जीटी के लिए उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने गुजरात के लिए खेले 4 मैचों में 2 विकेट चटकाए। अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्हें इस सीजन कितने मैच में खेलने का मौका मिलता है ये देखने वाली बात होगी।

डेविड पेन को लेकर SRH ने जारी किया प्रेस रिलीज

IPL द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए डेविड पायने की जगह गेराल्ड कोएट्जी को साइन किया है। पायने ने मौजूदा IPL सीजन में SRH के लिए 2 गेम खेले और 2 विकेट लिए।

अब टखने की चोट के कारण वह बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं। कोएट्जी जिन्हें पेन के रिप्लेसमेंट के तौर पर SRH ने अपनी टीम में शामिल किया है, उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 ODI और 18 T20I खेले हैं। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर वह 67 विकेट ले चुके हैं।

पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है SRH

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन अपना छठा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी। ये मुकाबला SRH के होमग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद ने अभी तक दो मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं तीन हारे हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। वहीं सीएसके ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं, मगर खराब नेट रन रेट होने की वजह से वह 8वें नंबर पर है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button