शतरंज की बिसात पर बीएसपी टीम की तलाश, चयन स्पर्धा 30 अगस्त को…
एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन, इस्पात क्लब सेक्टर-5 में जुटेंगे दावेदार

भिलाई। बीएसपी के शतरंज खिलाड़ियों के लिए अंतर इस्पात संयंत्र प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने का मौका सामने है। इस्को इस्पात संयंत्र, बर्नपुर द्वारा 8 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाने वाली तीन दिवसीय एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी हिस्सा लेगी।
बीएसपी टीम के खिलाड़ियों के चयन के लिए 30 अगस्त 2026 को सेक्टर-5 स्थित इस्पात क्लब में चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी। क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग और बीएसपी शतरंज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस स्पर्धा में खिलाड़ी अपनी रणनीतिक क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
कौन खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा?
चयन स्पर्धा में निर्धारित पात्रता रखने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इनमें:
- इंटरनेशनल रेटेड खिलाड़ी
- पूर्व में अंतर इस्पात संयंत्र प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी
- बीएसपी/माइंस के अधिकारी एवं कर्मचारी
- टाउनशिप के 25 वर्ष से कम आयु के युवा बेरोजगार
शामिल हैं।
दोपहर 2 बजे तक कराना होगा नाम दर्ज
इच्छुक प्रतिभागियों को 30 अगस्त को अपराह्न 2 बजे तक इस्पात क्लब, सेक्टर-5 में अपना नाम दर्ज कराना होगा। चयन स्पर्धा अपराह्न 3 बजे से आयोजित की जाएगी।
चयनित खिलाड़ी सितंबर में बर्नपुर में होने वाली एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता में बीएसपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में यह स्पर्धा संयंत्र के शतरंज खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम में स्थान सुनिश्चित करने का अहम अवसर होगी।
चयन स्पर्धा के प्रभारी उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) राजेन्द्र प्रसाद रहेंगे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com



