chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

कैरम सेंटर में विवाद के दौरान हत्या के प्रयास का मामला उजागर, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी मोह. वसी निवासी भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अयाज अहमद सिद्धिकी के कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई में बैठा था। उसी दौरान आरोपी द्वारा सिगरेट मांगने की बात पर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी का गला दबाया गया तथा धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुंचाई गई।

रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : सिगरेट मांगने को लेकर उत्पन्न विवाद

▪️ घटना स्थल : अयाज अहमद सिद्धिकी का कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास, अहमद नगर कैम्प-02, भिलाई

▪️ आरोपी का नाम : 1. शेख इमरान, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी इमामबाड़ा कसाई मोहल्ला, कैम्प-02 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री : प्रकरण में प्रयुक्त धारदार वस्तु (जप्ती की कार्यवाही प्रचलित)

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button