chhattisgarhentertainmentReligionअन्‍यछत्तीसगढ़धर्म अध्यात्मरायपुर

बृजमोहन अग्रवाल के घर गूंजा कृष्ण नाम, नन्हे कान्हाओं ने फोड़ी मटकी

मौलश्री विहार में भक्तिमय माहौल के बीच परिवार ने मनाया जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधा समां

रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के परिवार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया। मौलश्री विहार स्थित ‘श्री राम जी वाटिका’ में आयोजित पारिवारिक उत्सव में परिवार के नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में नजर आए।

बृजमोहन अग्रवाल के घर गूंजा कृष्ण नाम, नन्हे कान्हाओं ने फोड़ी मटकी

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ने की परंपरा निभाई। नन्हे कान्हाओं की इस मनमोहक प्रस्तुति ने उत्सव में मौजूद परिजनों और शुभचिंतकों का दिल जीत लिया।

बृजमोहन अग्रवाल के घर गूंजा कृष्ण नाम, नन्हे कान्हाओं ने फोड़ी मटकी

भजन और पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ वातावरण

जन्माष्टमी के अवसर पर परिजनों और शुभचिंतकों ने पारंपरिक भजनों के साथ भगवान लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और पारिवारिक उमंग का माहौल बना रहा।

बृजमोहन अग्रवाल के घर गूंजा कृष्ण नाम, नन्हे कान्हाओं ने फोड़ी मटकी

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों की मौजूदगी ने उत्सव को और खास बना दिया। मटकी फोड़ने की रस्म के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना।

प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुरलीधर की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

नन्हे कान्हाओं ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

पारिवारिक आयोजन में बच्चों की कृष्ण और राधा के रूप में सज-धज और मटकी फोड़ने की परंपरा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने इस आनंदमय अवसर को उत्साह के साथ मनाया और भगवान लड्डू गोपाल का आशीर्वाद लिया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button