प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में…

दुर्ग / संक्षिप्त विवरण : दिनांक 17.04.2026 को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी देंगरापार जिला बालोद द्वारा अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी खैरागढ़ को उसके किराये के कमरे पुलगांव से अपने किराये के कमरे सुभाष नगर पद्मनाभपुर लाया गया था।
दोनों के मध्य आपसी विवाद एवं संदेह के कारण आरोपी द्वारा युवती का गला दबाकर हत्या करना पाया गया। मामले में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 103(1) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
▪️ घटना का कारण : प्रेम संबंध में संदेह एवं आपसी विवाद
▪️ घटनास्थल : किराये का मकान, सुभाष नगर, पद्मनाभपुर, दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण : 1. कार्तिक राम साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी देंगरापार जिला बालोद
▪️ जप्त सामग्री : मामले में आवश्यक भौतिक साक्ष्य जप्त
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी विवेचना में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें एवं तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपसी विवाद का समाधान कानूनी माध्यम से ही करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




