अन्‍य

नो-एंट्री नियमों के सख्त पालन से भारी वाहनों पर नियंत्रण, 2026 में अब तक दुर्घटना शून्य

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

जिला दुर्ग में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सुनियोजित एवं निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत जिले के प्रमुख यातायात दबाव वाले चौक-चौराहों एवं शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को चिन्हित कर फिक्स चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां विशेष टीमों द्वारा नियमित निगरानी एवं वाहन जांच की जा रही है।

शहर के भीतर निर्धारित प्रतिबंधित समयावधि में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से नियंत्रण स्थापित किया गया है। सतत कार्यवाही के परिणामस्वरूप वर्ष 2026 में दिनांक 17 मार्च तक जिले में भारी वाहनों से संबंधित कोई भी सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं हुई है।

इसके अतिरिक्त, नो-एंट्री जोन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सतत निगरानी की भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, विशेष रूप से नो-एंट्री समय का उल्लंघन न करें। नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button