लाइफस्टाइलहेल्‍थ

प्राकृतिक अमृत है नारियल पानी, जान लें पीने का सही समय और तरीका क्या है, जिससे नारियल पानी के भरपूर फायदे मिलें

Nariyal Pani Ke Fayde: आजकल लोगों की जीवनशैली बहुत अव्यवस्थित हो गई है और खाने-पीने का भी कोई समय निश्चित नहीं होता है इसलिए उनका तनाव बढ़ जाता है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति ऐसा उपाय ढूंढता है जिससे बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के वह जल्दी ठीक हो सके। नारियल पानी ऐसा ही एक हर्बल ड्रिंक है जिसे आयुर्वेद में ऊर्जा वर्धक कहा गया है। यह प्राकृतिक रूप से पाया जाता है और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होता है। आइये जानते हैं नारियल पानी पीने का सही समय, तरीका और फायदे।

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि नारियल पानी पीने के क्या फायदे मिलते हैं और इसे कब पीना चाहिए।

नारियल पानी के प्रमुख फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर- नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व जैसे – सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। अगर आपके शरीर में पानी की कमी रहती है तो आप गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए नारियल का पानी पी सकते हैं।

पेट और पाचन के लिए अच्छा- नारियल पानी के सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की समस्या में आराम मिलता है। जिन लोगों को एसिडिटी, गैस और कब्ज की शिकायत होती है, उनके लिए नारियल पानी एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। इसमें कई ऐसे एन्जाइम्स पाए जाते हैं, जो आपकी आंतों की स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं।

हार्ट और बीपी के लिए फायदेमंद- जिन लोगों को हृदय संबंधित रोगों का खतरा बना रहता है, उन्हें नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको हृदय रोग में आराम मिलता है और हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है। इसके अंदर पोटैशियम नामक एक खनिज पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

बाल और त्वचा को बनाए हेल्दी- नारियल पानी के सेवन से आपके बाल और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसे पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते हैं और स्किन साफ़ हो जाती है। जिन लोगों को त्वचा में कील मुंहासे की समस्या बनी रहती है, उन्हें इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।

कब पीएं नारियल पानी?

अगर आप नारियल पानी पीने का सही समय जानना चाहते हैं तो सीधे शब्दों में आप सुबह खाली पेट में इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं या जिन्हें अधिक पसीना आता है और तुरंत ऊर्जा की जरूरत होती है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है।

रोज कितना नारियल पानी पीना चाहिए?

अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है तो आप एक दिन में एक से दो गिलास यानी 400 मिली तक नारियल पानी पी सकते हैं। इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

नारियल पानी कैसे पीएं?

नारियल पानी पीते समय इस बात का ख्याल रखें कि वह ताजा ही हो। कई बार ताजा न मिलने के कारण लोग प्रिज़र्वेटिव और अतिरिक्त शुगर वाला पैकेज्ड नारियल पानी का सेवन करते हैं लेकिन याद रखें की इससे आपको ज्यादा फायदा नहीं होगा। इसलिए हमेशा प्राकृतिक रूप से उपलब्ध नारियल पानी का ही सेवन करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button