छत्तीसगढ़रायपुर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया गहरा दुःख…

रायपुर – सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर की घटना पर गहरा दुःख जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ट्रेन हादसे में यात्रियों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से मन व्यथित है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। सांसद श्री अग्रवाल ने रेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि, घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कारणों की गंभीर जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि इस दुखद घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button