उतई में महिला कमांडो सम्मेलन: 125 महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपदा बचाव का मिला विशेष प्रशिक्षण…

दिनांक 1.06.2026 को थाना उतई परिसर में थाना क्षेत्र के महिला कमांडो का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री विजेता श्रीमती शमशाद बेगम विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरस्वती साहू नगर पंचायत अध्यक्ष उतई एवं जिला सेनानी नगर सेना आपदा मोचन बल नागेंद्र सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी धमधा श्रीमती डॉक्टर चित्रा वर्मा तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के महिला कमांडो का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था।
जिसमें करीब 120 की संख्या में महिला कमांडो को नशा मुक्ति महिला सुरक्षा तथा सामाजिक अपराधों की रोकथाम में पुलिस का हर समय सहयोग करने हेतु निर्देशित करने के साथ-साथ यातायात जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर किसी भी अपराध के लिए डायल 112 एवं नशे के विरुद्ध करवाही के लिए डायल 1933 के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में आए शमशाद बेगम के द्वारा महिला महिला कमांडो की भूमिका से महिला कमांडो को अवगत कराकर हर कदम पर पुलिस का साथ देने तथा महिला कमांडो के कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया गया, साथ ही नगरसेना के के आपदा मोचन बल के द्वारा विषम परिस्थितियों में बचाव के उपाय जिसमें डूबते समय व्यक्ति की जान बचाने हेतु की जाने वाली कार्यवाही, खाना बनाते समय सिलेंडर पर आग लगने पर की जाने वाली कार्यवाही एवं सामान्य परिस्थितियों में लगने वाले सूखा तथा ज्वलनशील पदार्थ को फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाने वाले कार्यवाही के साथ-साथ अन्य जीवन रक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात दुर्ग से आए निरीक्षक युवराज साहू द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट लगाकर वाहन चलाने तथा शराब का सेवन वाहन चलाने के दौरान न करने ट्रैफिक सिग्नल जंप न करने आदिके संबंध में जानकारी दिया गया, संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान थाना उतई परिसर में उपस्थित महिला कमांडो में खासी उत्साह एवं जुझारू बना देखने को मिला साथ ही साथ महिला कमांडो द्वारा पुलिस को आश्वासत किया गया।
कि वे अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना नशा मुक्त समाज बनाने तथा महिला सशक्तिकरण कर हर संभव पुलिस का साथ देने तैयार हैं साथ ही आए हुए महिला कमांडो को टॉर्च सिटी टोपी डंडा आदि देकर सुसज्जित किया गया बात कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




