छत्तीसगढ़भिलाई

आयुक्त ने स्वीकृत रोड निर्माण का किए निरीक्षण

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर अंडरब्रिज से सुपेला अंडरब्रिज तक नागरिको की आवगमन की सुविधा के लिए स्वीकृत रोड का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया। स्थल निरीक्षण पर पता चला है कि रेल्वे विभाग द्वारा वर्तमान में रोड साइड निगम स्वामित्व के भूमि पर जगह बढ़ाकर फैसिंग किया जा रहा है।

इस संबंध में रेल्वे विभाग से चर्चा किया गया है। उक्त स्थल का सीमांकन कर सड़क निर्माण हेतु आगे की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उप अभियंता बसंत देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button