सेवानिवृत होने पर प्राचार्य और प्रधान पाठक को दी गई भावभीनी विदाई…

अंबागढ़ चौंकी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरटोला मे पदस्थ प्राचार्या श्रीमती पुष्प लता राहुल मैडम और प्राथमिक शाला केसरटोला मे पदस्थ प्रधान पाठक ओमप्रकाश साहू जी को संकुल केंद्र केसरिटोला के समस्त शिक्षक और ग्राम वासियों के तरफ से सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
सेवानिवृत प्रधान पाठक ओमप्रकाश साहू जी ने निरंतर निर्बाध रूप से अपने सेवाकाल के बहुमूल्य 40 वर्ष संस्था को समर्पित किए उन्होंने अपनी सेवाकाल बहुत ही ईमानदारी कर्तव्य निष्ठापूर्वक, स्नेहपूर्वक संपादित किया जिसके परिणाम स्वरूप प्रतिवर्ष संस्था का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।
आपका जीवन हमेशा मृदुभाषी अनुशासित सहयोग समर्पण से भरा रहा आशा है कि आप सेवानिवृत के पश्चात जिन्दगी के दूसरी पारी की शुरूआत हर पल आनंद के साथ करेंगे और आपकी यह खुशियां सन्तुष्टि और अनगिनत यादगार पलों से भरा होगा। बिदाई के इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र मेश्राम, प्रधान पाठक दुर्गा प्रसाद, तुलावी जी संकुल समन्वयक प्रहलाद देवांगन और सभी संस्थाओं के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री रूपाली देवांगन सहायक शिक्षक और श्रीमती जमुना निर्मलकर सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला केसरीटोला का विशेष योगदान रहा।




