भिलाई

निगम के 7 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले 7 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की गई।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिश चन्द्र बारले, पम्प सहायक मदन मोहन तिवारी, नारायण साहू, मजदूर मिलत्तीन बाई, प्रोसेस सर्वर सरोज कन्नौजे एवं सफाई कामगार दुजराम शामिल हैं। निगम आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना किए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में कर्मचारियों द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन महत्वपूर्ण होता है।

सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने अनुभव और कार्यों के माध्यम से निगम की सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। समारोह में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button