chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

10 दिसंबर तक जिले में मेगा जॉब फेयर के लिए होगा पंजीयन

दुर्ग / 10 से 15 दिसम्बर के मध्य रायपुर में मेगा जॉब फेयर आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 91 नियोजक संस्थान में उपलब्ध 46616 पदों के लिए विभिन्न सेक्टरों – परिधान 12800 पद, बैकिंग एंड फाइनेंसियल के लिए 255 पद, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं के लिए 2805 पद, स्वास्थ्य सेवा के लिए 150 पद, पर्यटन और आतिथ्य के लिए 3055 पद, संभार तंत्र के लिए 1801 पद, उत्पादन के लिए 18628 पद, खुदरा के लिए 6480 पद, सुरक्षा एवं बचाव के लिए 642 पदों आदि के लिए प्री रजिस्ट्रेशन गुगल फार्म लिंक bit.ly/jobfair–application द्वारा इच्छुक आवेदक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

प्री रजिस्ट्रेशन के लिए दिनांक 10 दिसंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में प्री रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 10 दिसंबर समय प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है।

जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

दुर्ग / जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा तथा पाटन के सरपंचों तथा पंचगणों के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत दुर्ग- ग्राम पंचायत महमरा, धनोरा, बेलौदी, नन्कट्टी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती प्रेरणा सिंह तहसीलदार दुर्ग तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेष भगत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग को नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत पाटन – परसाही, धौंराभाठा, तुलसी, दैमार, कोपेडीह, कुम्हली के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रकाश सोनी तहसीलदार पाटन तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश कोठारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत धमधा- बसनी, खर्रा, पथरिया डो, डंगनिया, मोहरेंगा, सुखरीकला, गोबरा, अकोली, गाड़ाघाट, मलपुरी खुर्द, ढौर ही, डोडकी, मुरमंदा, अछोटी, ढाबा, बिरेभाठ, खैरझिटी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती ख्याति नेताम तहसीलदार धमधा तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रकाश मेश्राम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को नियुक्त किया गया है।

ग्रामीण सचिवालय के संचालन एवं मॉनीटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग / प्रशासन के कार्यों को अधिक पारदर्शी बनाने एवं शासन की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण सचिवालय की स्थापना की गयी हैं। ग्रामीण सचिवालय के संचालन एवं मॉनीटरिंग हेतु अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के लिए नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया।

निःशक्त बच्चों हेतु संचालित 8 प्रशिक्षण केंद्रों एवं वृद्धाश्रमों का होगा निरीक्षण

दुर्ग / जिले के निःशक्त बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु विभिन्न विशेष विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें 04 मानसिक दिव्यांग विशेष विद्यालय, 02 मूकबाधिर विशेष विद्यालय, 01 दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय तथा 01 नशामुक्ति केन्द्र का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है।

इसी प्रकार 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क भोजन, वस्त्र, आश्रय, मनोरंजनात्मक सुविधाएं आदि हेतु वृद्धश्रमों एवं प्रशामक देख-रेख गृह का संचालन किया जा रहा है। जिले के ऐसे समस्त स्वैच्छिक संस्थाओं का शत-प्रतिशत निरीक्षण राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जिसके तहत् अनुदानित स्वैच्छिक संस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु निरीक्षण अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।

कुथरेल के स्थान पर नगपुरा में होगा शिविर, 14 दिसंबर को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर नगपुरा में

दुर्ग / जिला प्रशासन द्वारा ‘प्रशासन तुंहर द्वार’ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पंचायत कुथरेल में 14 दिसंबर 2022 को किया जाना था परन्तु ग्रामीणों की मांग एवं सुविधा के दृष्टिकोण से शिविर आयोजन के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अतः शिविर ग्राम कुथरेल के स्थान पर ग्राम नगपुरा में आयोजित किया जाएगा। हितग्राही अपनी शिकायते लेकर 14 दिसंबर 2022 को प्रातः 10 बजे शिविर में उपस्थित होवें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button