chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर का निर्देश: खरीफ सीजन में किसानों को मिले उनकी डिमांड के अनुसार खाद-बीज…

दुर्ग/ ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिले के समस्त सोसायटियों में खाद्य, बीज की उचित उपलब्धता व भंडारण की व्यवस्था के लिए मंडी सचिव,ज़िला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीइओ व समिति प्रबंधक को फ़ोन और पत्राचार के माध्यम से निर्देश प्रदान किया कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का सीजन चालू हो गया है मानसून दस्तक दे दी है किसान भाई बहन खेती किसानी के कार्य में लग गए है खेती किसानी के काम को देखते हुए

आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर जिले के सभी सोसायटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार मानक स्तर के खाद-बीज की सरलता से उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। राज्य में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान साथियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरीफ सीजन में किसान भाईयों द्वारा डी.ए.पी. खाद की मांग ज्यादा की जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए डी.ए.पी. खाद की मांग के अनुरूप सतत आपूर्ति पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button