chhattisgarhchhattisgarhiNationछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

बीएसपी की टॉरपीडो फ्लीट में बढ़ी ताकत, ‘TD2’ की सफल कमीशनिंग…

हॉट मेटल परिवहन क्षमता में होगा इजाफा, लॉजिस्टिक संचालन को मिलेगी नई गति

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी परिचालन और लॉजिस्टिक क्षमता को मजबूत करते हुए टॉरपीडो फ्लीट में नई टॉरपीडो लैडल कार ‘TD2’ को सफलतापूर्वक कमीशन किया। इसके साथ संयंत्र में टॉरपीडो लैडल कारों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। नई कार के शामिल होने से हॉट मेटल के परिवहन में अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी और संयंत्र के विभिन्न परिचालनों के बीच समन्वय एवं लॉजिस्टिक दक्षता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कमीशनिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एमएंडयू) विजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विवेक वर्मा एवं मुख्य महाप्रबंधक (बीएफ) मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यपालक निदेशक राकेश कुमार ने TD2 की सफल कमीशनिंग पर पूरी टीम को बधाई दी और परियोजना को प्रभावी ढंग से पूरा करने में किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल संयंत्र की परिचालन क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादन प्रक्रिया में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

TD2 को परिचालन में लाने में सहायक महाप्रबंधक (बीएफ) पी.आर. अजयण एवं सहायक महाप्रबंधक (आरईडी) मोहम्मद साबिर के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। उनके तकनीकी मार्गदर्शन, समर्पण और सक्रिय सहभागिता ने परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों के प्रयासों को परिचालन उत्कृष्टता और टीमवर्क का उल्लेखनीय उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी समन्वय को और मजबूत करने तथा संयंत्र की आगामी परिचालन उपलब्धियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। TD2 का शामिल होना बीएसपी की लॉजिस्टिक व्यवस्था को अधिक सक्षम और गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button