भिलाई

कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का तृतीय एवं अंतिम बैच सम्पन्न 100 से ज्यादा कर्मकारो ने प्रशिक्षण लिया…

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई इकाई, स्वावलंबी भारत अभियान एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का तृतीय एवं अंतिम बैच 10 अगस्त से 12 अगस्त तक चेम्बर कार्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कर्मकारों एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत स्टाफ को स्वभाव दोष, आंतरिक एवं बाह्य आचरण, प्रभावी संवाद कौशल, कार्यस्थल पर व्यवहार, समन्वय एवं व्यक्तित्व विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मकारों को अपने व्यवहार एवं कार्यकुशलता में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस प्रशिक्षण श्रृंखला के तीनों बैच में 100 से अधिक कर्मकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों कमल बिस्वाल, गौरव मोंगिया, विकास जायसवाल, टीना सातपुते, पूर्णिमा नंदी,ऋषि कुमार एवं हर्ष कुमार ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कार्यकुशलता बढ़ाना नहीं, बल्कि कर्मकारों में अच्छा व्यवहार, सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित कर उन्हें प्रतिष्ठान और समाज की प्रगति में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।

चेयरमैन दिनकर बसोतिया जी ने कर्मकारों को प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता में कर्मकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने कर्मकारों को प्रतिष्ठान की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं व्यवहार विकास को आवश्यक बताया।

प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले कर्मकारों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीनों बैच के सभी प्रशिक्षित कर्मकारों के सम्मान एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए 5 अक्टूबर को कर्मकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मकारों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कन्हैया सोनी, जे पी गुप्ता,सरोजिनी पाणिग्रही, अजित सिंह व सक्रिय भूमिका में शंकर सचदेवा, निरंकार सिंह,सुनील मिश्रा,माधुरी पराशर, सोनम,लकी सोनी,कोमल शर्मा थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button