chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

आम जगह पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 26.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा जुर्म जरायम पता साजी एवं अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुराना तहसील ऑफिस के पीछे नहर पार भिलाई-03 रोड में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम शेख शाहिद उर्फ मोनू, उम्र 39 वर्ष, निवासी प्रगति नगर चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से 01 नग प्रतिबंधित आकार का धारदार हथियार बरामद किया गया।

धारदार हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना का कारण : आम स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करना।

घटनास्थल : पुराना तहसील ऑफिस के पीछे नहर पार, भिलाई-03 रोड, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र।

आरोपी का नाम : 1. शेख शाहिद उर्फ मोनू, उम्र 39 वर्ष, निवासी प्रगति नगर चरोदा, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री : 1. 01 नग प्रतिबंधित आकार का धारदार हथियार।

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। अभियान कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button