
भिलाईनगर। सरकार के मंशानुरूप विभागीय कार्यो में कसावट लाने एवं अविलंब कार्यो के संचालन हेतु ई-आफिस प्रणाली लागू किया गया है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार ई-आफिस प्रणाली के संचालन हेतु निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इसके माध्यम से सभी विभाग प्रमुखो का डिजिटल सिक्नेचर के माध्यम से आनलाईन किसी भी विभागीय पत्र, नोटशीट एवं आवश्यक दस्तावेजो को डिजिटलाइज कर अन्य विभाग में भेजा जाएगा। इससे नस्ती को आगे बढ़ाने एवं विभागीय कार्य कम से कम समय में किया जा सकेगा।
ई-आफिस से कार्य लगभग पेपर लेस हो जाएगा। साथ ही नस्ती गुमने या इधर-उधर होने का समस्या नहीं होगा। प्रोग्रामर सुश्री दिप्ती साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से बिन्दुवार प्रशिक्षण करवाई। आगामी समय में पूरी कार्यलायीन प्रकिया ई-आफिस के माध्यम से संचालित होना है जिसके परिपेक्ष्य में संचालनालय एवं मंत्रालय जैसे कार्यालयों में लगभग एक माह पूर्व से ही कार्यप्रारंभ कर दी गयी है।
नगर निगम भिलाई में भी आयुक्त महोदय द्वारा डिजिटलाइज हस्ताक्षरयुक्त पत्र जारी किया गया है। साथ ही स्वस्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी द्वारा भी डिजिटलाइज हस्ताक्षरयुक्त पत्र जारी किया गया है। आने वाले समय में नगर निगम की पूरी कार्यप्रणाली ई-आफिस के माध्यम से संचालित होगी।
अधिकारी/कर्मचारियों का गोपनीय चरित्रावली ई-आफिस के माध्यम से भरा जायेगा। ई-आफिस रायपुर एन.आई.सी. के मनीटरिंग में संचालित किया जा रहा है। जल्द ही सभी शासकीय कार्यो का नोटशीट एवं पत्राचार ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




