दुर्ग

छावनी जोन के तकनीकी कर्मचारियों के लिए ‘‘विद्युत सुरक्षा कार्यशाला’’ का आयोजन…

दुर्ग- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत छावनी जोन के मैदानी अमलों में कार्यरत विद्युत कर्मियों हेतु जोन में निरीक्षण के साथ ही एकदिवसीय ‘‘विद्युत सुरक्षा कार्यशाला’’ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस.मनोज द्वारा तकनीकी एवं ठेका कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने एवं लाइन मेन्टेनेंस के विषय में जानकारी दी गई। मनोज ने कहा कि विद्युत सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतों को समझकर और पालन करके ही विद्युतीय दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं।

ज्यादातर हादसे छोटी-छोटी लापरवाही से होते हैं, इसलिए बचाव के साधनोें का पूरा उपयोग कर सतर्कतापूर्वक बिजली का कार्य किया जाना चाहिये। उन्होंने मैदानी अमलों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत कनेक्शनों में सहीं अर्थिंग बहुत महत्वपूर्ण है, ये बात सभी उपभोक्ताओं को बताएं और स्वयं भी इसकी जांच करें।

कार्यपालन अभियंता नगर संभाग भिलाई पूर्व टी.एन.बन्छोर एवं श्रीमती अनसुईया ठाकुर ने मैदानी कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर, डिस्चार्ज राड आदि का उपयोग करते हुए कार्य करने की सलाह दिये। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरणों की नियमित तौर से जांच करें और खराब होने पर तत्काल बदलें। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा उपकरण जैसे डिस्चार्ज राड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्तानों आदि के सुरक्षात्मक उपयोग के बारे में विस्तार से बताते हुए कर्मचारियों के द्वारा किस प्रकार उपकरणों का उपयोग करना है इनको प्रायोगिक तौर से दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी कर्मचारियों द्वारा अपने सुरक्षा संबंधित अनुभवों एवं कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को भी साझा किया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता छावनी जोन श्री दीक्षांत चुरेन्द्र एवं श्री आर.साहू, कनिष्ठ अभियंता कु.श्रेया अग्रवाल एवं कु. दीप्ति चन्द्राकर सहित जोन के समस्त तकनीकी कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button