दुर्ग

धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 18.07.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संजय नगर तालाब के पास एक युवक अपने पास रखे स्टील के बटनदार धारदार हथियार को लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक संदिग्ध युवक धारदार हथियार लहराते हुए मिला, जिसे विधिवत पकड़कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील अक्षरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी शीतला तालाब के पास, सुपेला, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 09 इंच लंबाई का स्टील का बटनदार धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1117/2026 अंतर्गत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

घटना का कारण :

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करना।

घटनास्थल :

संजय नगर तालाब के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. सुनील अक्षरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी शीतला तालाब के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. एक स्टील का बटनदार धारदार हथियार (लगभग 09 इंच लंबाई)।
2. अनुमानित कीमत लगभग ₹500/-।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला पारस ठाकुर, उप निरीक्षक राजीव उर्वसा, आरक्षक आशीष साहू एवं प्रदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लेकर घूमने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button