दुर्ग

अक्षय पात्र सेक्टर-06 के सामने अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे अपचारी बालक से 2.210 किलोग्राम गांजा एवं स्कूटी जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 17.07.2026 को थाना भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अक्षय पात्र, सेक्टर-06 के सामने एक व्यक्ति अपने साथी के साथ स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। उसके कब्जे से 2.210 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी तथा गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी जप्त की गई। जप्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹2,00,240 है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी द्वारा स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर सार्वजनिक स्थान पर ग्राहक तलाशते हुए अवैध बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था।

घटनास्थल :

अक्षय पात्र के सामने, सेक्टर-06, भिलाई नगर।

आरोपी का विवरण :

1. एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक।

जप्त सामग्री :

1. 2.210 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित मूल्य ₹1,10,000)।

2. एक स्कूटी (अनुमानित मूल्य ₹80,000)।

3. गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी राशि।

4. कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹2,00,240।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित सूचना संकलन, सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा सेवन संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button